फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म की कोशिश, सास पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म की कोशिश, कपड़े फाड़े
विज्ञापन

कैराना(शामली)। क्षेत्र के एक ग्राम में युवक ने घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर महिला को पीट दिया और कपड़े फाड़ दिए। शोरशराबा होने पर महिला की सास वहां आई, तो आरोपी युवक ने चाकू से उसके हाथ पर प्रहार कर दिया। पीड़िता की सास ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एक ग्राम निवासी महिला ने बृहस्पतिवार शाम कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शाम करीब पांच बजे वह खेत पर गई हुई थी। उसका बेटा रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर गया हुआ है। घर पर उसकी पुत्रवधू अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक उनके घर में घुस गया तथा उसकी पुत्रवधू को बदनीयती से दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसको पीटा और कपड़े फाड दिए। इसी बीच वह मौके पर आई तो आरोपी ने उसके हाथ पर चाकू से वार करके घायल कर दिया। शोरशराबा होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलपीजी के सुरक्षित प्रयोग के बारे में किया जागरूक
शामली। इंडियन ऑयल कारपोरेशन की तरफ से गांव कुड़ाना में बृहस्पतिवार को एलपीजी सिलेंडरों के प्रयोग के दौरान सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करने को कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन भाजपा नेता गौरव मलिक ने किया। कैंप में एलपीजी सिलेंडर के सावधानीपूर्वक प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कुलदीप सिंह, सौरभ घई, एलपीजी सेफ्टी विशेषज्ञ अनुराग शर्मा, सुभाष चंद, रविंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, राजीव शर्मा, राजकुमार, धर्मेंद्र, बिजेंद्र, प्रमोद, दीपक, हरेंद्र, परमेंद्र, मनोज, बिट्टू शर्मा, राहुल और सजल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें