फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेन देन के विवाद में महिला से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में महिला की पिटाई
विज्ञापन

बुढ़ाना(शामली)। लेनदेन के विवाद में मंदवाड़ा गांव में घर में मौजूद महिला की पिटाई कर दी गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा में इस्तकार पुत्र मुस्तकीम का अपने ही गांव के गफ्फार, अलताफ आदि के साथ लेनदेन चलता है। दोनों पक्ष भट्ठे पर ठेकेदारी करते हैं। आरोप है कि गफ्फार व अलताफ आदि के इस्तकार आदि की ओर करीब एक लाख रुपये बकाया है। आरोप है कि पैसे देने में वह अब आनाकानी कर रहा है। इसी बात से नाराज गफ्फार व अलताफ आदि ने बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे अपने 7-8 साथियों के साथ इस्तकार के भाई मुजाहिद के मकान पर धावा बोल दिया। घटना के समय मुजाहिद व इस्तकार मकान पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि हमलावरों ने मुजाहिद की पत्नी जाहिदा की पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपी पशु भी खोलकर ले गए। घटना की सूचना महिला ने पुलिस को दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें