अवैध भंडारण में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
चौसाना। एसडीएम ऊन द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में तीन दुकानों को सीज कर दिया। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची आपूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा ने पुलिस मौजूदगी में तीनों दुकानों के ताले खोलकर 36 सिलिंडर, तोल कांटा जब्त कर लिया। गैस सिलिंडर के अवैध भंडारण में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार की शाम को एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बे में कई जगह छापेमारी कर तेल के अवैध भंडारण और सिलिंडर का मामला पकड़ा था। बुधवार को आपूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा ने सीज दुकानों को पुलिस की मौजूदगी में खोला दुकानों से 21 सिलिंडर भरे हुए और 15 सिलिंडर खाली और कांटा बरामद हुआ। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में महफूज व उस्मान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।