थानाभवन (शामली)। सड़क पार कर रहे एक युवक को बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजस्थान के जिला अलवर निवासी मनवा और उसका पूरा परिवार क्षेत्र में गांव-गांव जाकर भाट का काम करता है। सोमवार को मनवा अपने पुत्र शंकर के साथ सहारनपुर के नानौता क्षेत्र में भाट का काम करने जा रहे थे। रास्ते में अंबेहटा पुलिया के समीप शंकर को प्यास लगी तो वह बाइक रोककर सड़क किनारे पानी पीने गया। जैसे ही शंकर सड़क पार करने लगा तो शामली की ओर से आ रही एक रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरशराबा होने पर पुलिस की मदद से घायल को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर शंकर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि रोडवेज चालक की तलाश की जा रही है।