अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। एक महिला ने अपने पति पर मौज मस्ती करने में प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त के 50 हजार रुपये खर्च देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला आलखुर्द निवासी एक महिला ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि पिछले दिनों उसका प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्रता सूची में चयन हुआ था। आवास निर्माण के लिए उसके खाते में 50 हजार की एक किश्त आई। आरोप है कि उसके पति ने मकान बनवाने के बहाने खाते से रकम निकलवाकर मौज मस्ती में खर्च कर दिए। उसके मकान का निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है। विरोध करने पर घर से बाहर निकालने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता का कहना है कि सोमवार को उसके घर पर आए उसके भाई के साथ भी पति ने मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।