फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में हत्यारे को तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सुनीता हत्याकांड में शहर कोतवाली पुलिस के हाथ अभी कोई सफलता नहीं लग सकी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हत्यारे को तलाशने में लगी है। इसके लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास घरों के अलावा गुदड़ी बाजार और रुड़की रोड की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को पकड़ कर कोतवाली में बैठाया है, मगर उनके कुछ सुराग नहीं मिल सके है। उधर, मृतका सुनीता के पति ललित कुमार की ओर से पुलिस ने एक अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के उत्तर दिशा में सटे भाजपा कार्यालय के पीछे स्थित पुरानी बिल्डिंग में पहली मंजिल पर रविवार दुपहर करीब दो बजे यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। चायपत्ती विक्रेता ललित कुमार की पत्नी सुनीता (56) की एक बदमाश ने हत्या कर दी थी। ररिवार दोपहर ललित का बेटा विकास उर्फ विशू दवा लेने गया था। घर पर सुनीता अकेली थी। इसी दौरान एक युवक जीने के रास्ते घर में घुसा और सुनीता से लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाश ने किचन से बर्फ तोड़ने का सुआं उठाकर महिला की कनपटी में घोंप दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर बेड पर ही गिर पड़ी। इसी दौरान दवा लेकर विशू घर लौटा तो उसने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसे धक्का देकर कमरे में बंद कर भाग गया। घायल सुनीता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। अधिकारियों ने डाग स्क्वाड और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम के साथ मौका मुआयना किया।
घटना के संबंध में ललित कुमार की ओर से एक अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। दो दिन बाद भी पुलिस को हत्याकांड में कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस का अनुमान है कि हत्यारा रुड़की रोड या गुदड़ी बाजार की ओर से मकान में आया होगा और वारदात के बाद इन्हीं दोनों रास्तों भागा है। इसलिए गुदड़ी बाजार और भाजपा कार्यालय के बाहर रुड़की रोड पर दुकानों व मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में वह जरूर आया होगा। इसी को लेकर पुलिस आसपास इन स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर हत्यारे की तलाश में जुटी है। कुछ संदिग्ध युवकों से भी पूछताछ की जा रही है, मगर अभी तक कोई सफलता पुलिस को नहीं मिली है। शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारे की तलाश की जा रही है, इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें