फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जलाने की कोशिश करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को जलाने का आरोप
विज्ञापन

शामली। जिला गाजियाबाद के गांव पसोंडा निवासी नितिन ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब चार साल पहले शामली निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख और गाड़ी की मांग लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते है। पीड़ित का आरोप है कि सोमवार को ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और गाली गलौच करते हुए मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। किसी तरह विवाहिता ने अपनी जान बचाई और अपने परिजनों को सूचना दी। पीड़ित पक्ष ने विवाहिता की जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें