फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की झूठी सूचना देने वालो का किया चालान,

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले दो युवकों का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मोसीन निवासी गांव सूबरी ने 100 डायल पर फोन कर बदमाशों द्वारा उससे हजारों की नकदी लूटने की सूचना दी थी। उसने बताया था कि उसने एक बदमाश को पहचान लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इसके बाद मामला आपसी लेने देने का निकलने पर पुलिस दोनों को थाने लेकर आई। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की मोसीन के गांव के एक युवक पर एक हजार रुपये उधार थे। रुपये नहीं देने पर पुलिस को लूट की झूठी सूचना देने पर और आपस में झगड़ा करने के आरोप में दोनों के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें