फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हत्याकांड में शामिल यूपी पुलिस के सिपाही की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। व्यापारी अमित बालियान की हत्या में नामजद विजय उर्फ फौजी यूपी पुलिस का सिपाही है। वर्तमान में वह मेरठ पुलिस लाइन में तैनात है और वह 19 मई को हुए लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में मऊ जिले में गया था। मगर, अभी तक भी उसने पुलिस लाइन में वापसी की आमद दर्ज नहीं कराई है। शामली पुलिस ने मेरठ पुलिस लाइन के आरआई को सिपाही के नामजद होने की रिपोर्ट भेजी है। साथ ही सिपाही की तलाश में शामली पुलिस की टीम भी मेरठ गई हुई है।
मुजफ्फरनगर जिले के थाना शाहपुर के गांव काकड़ा निवासी अमित बालियान शामली के माजरा रोड पर पेस्टीसाइड की दुकान करते थे। सोमवार की दोपहर उसकी दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके भाई सुनीत की तहरीर पर पुलिस ने अमित बालियान की पत्नी पूजा, साला सुमित उर्फ जोन, विजय उर्फ फौजी निवासीगण गांव मालेंडी थाना गढ़ीपुख्ता जिला शामली और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्या का कारण पत्नी से विवाद बताया गया है। इस विवाद के चलते पूजा करीब एक साल से अपने मायके में रह रही है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि हत्याकांड में नामजद विजय उर्फ फौजी यूपी पुलिस का सिपाही है, जो वर्तमान में मेरठ पुलिस लाइन में तैनात है। वह 19 मई को हुए लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में मऊ जिले में गया था। चुनाव संपन्न होने के बाद अब तक उसने मेरठ पुलिस लाइन में आमद दर्ज नहीं कराई है। कोतवाल ने बताया कि हत्या के मामले में सिपाही की नामजदगी की रिपोर्ट मेरठ पुलिस लाइन के आरआई को भेज दी गई है। साथ ही सिपाही की तलाश के लिए शामली पुलिस की एक टीम मेरठ भेजी गई है। शाम तक सिपाही ने पुलिस लाइन में आमद दर्ज नहीं कराई है। कोतवाल के मुताबिक परिजनों का कहना है कि सिपाही विजय उर्फ फौजी ने करीब आठ माह पहले अमित को दुकान पर ही जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत उस समय अमित की तरफ से तहसील दिवस में भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित
शामली। व्यापारी अमित बालियान की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देशन में पुलिस की चार टीमें लगी है। इनमें कोतवाली के साथ थाना आदर्श मंडी, थाना गढ़ीपुख्ता और स्वाट टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्या में नामजद मृतक अमित का साले सुमित उर्फ जोन के मोबाइल की लोकेशन शामली की मिली है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल अभी तक कोई आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। कोतवाल का कहना है कि सिपाही और मृतक की पत्नी समेत सभी आरोपियों की तलाश करने के साथ हत्या में संलिप्तता की भी गहनता से जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें