फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध बडा अभियान, 9 तस्कर धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना (शामली)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रेक डाउन के तहत कैराना पुलिस ने गांव भूरा में दबिश देकर नौ नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन इंजीनियरिंग के छात्र भी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि भूरा गांव में कुछ लोग नशीले पदार्थों की की खरीद फरोख्त को आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने वहां घेराबंदी की और हरियाणा के दो और यूपी के तीन तस्करों समेत कुल नौ लोगों को दबोच लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों में श्यामलाल और संदीप निवासी करनाल, अरशद निवासी ग्राम भूरा कैराना, अभिषेक तोमर निवासी ग्राम नसौली थाना रमाला जिला बागपत हाल निवासी मोहल्ला खुशहाली बिहान थाना आदर्शमंडी शामली, दिव्यम निवासी शामली, रॉकी निवासी ग्राम कंडेला कैराना, रविंद्र निवासी ग्राम कंडेला कैराना, नदीम निवासी कैराना और अय्यूब निवासी कैराना शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से छह किग्रा डोडा पोस्त और 35 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों में तीन इंजीनियरिंग के छात्र हैं, जो नशे करते हैं। ऑपरेशन क्रेक डाउन के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है और ग्रामीणों के नशा कारोबारियों की सूचना भी दी जा रही है। नशे के खिलाफ सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। सभी आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें