घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप
थानाभवन। एक महिला ने होमगार्ड पर घर में घुसकर बदसलूूकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि बुधवार शाम को जलालाबाद चौकी क्षेत्र निवासी एक होमगार्ड शराब के नशे में उसके घर घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोप है कि होमगार्ड ने महिला के साथ बदसलूकी की। महिला की शिकायत पर 100 डायल मौके पर पहुंची और होमगार्ड को थाने लेकर आई और पूछताछ की। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।