कैराना। कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द पानीपत रोड निवासी योगेंद्र ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि मोहल्ला छड़ियान निवासी एक फैक्टरी के ठेकेदार ने उसे सफाई के लिए 30 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी पर रखा था। उसने 41 दिन फैक्टरी में काम किया। आरोप है कि ठेकेदार ने उसे कोई रकम नहीं दी। अपनी रकम मांगने पर ठेकेदार उसे जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मारपीट का आरोप
कैराना। रेहड़ा चलाकर अपने परिवार का गुजरबसर करता है। रविवार शाम वह एक दुकानदार का सामान लेकर मोहल्ला गुंबद से गुजर रहा था। आरोप है कि तभी रास्ते में तीन-चार युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।
पिता के डांटने से बेटा हुआ लापता
कैराना। मोहल्ला आलखुर्द भूरा रोड निवासी फरीद ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार से उसका बेटा सलमान घर से लापता है। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिला। पिता ने गुमशुदगी की तहरीर दी है।
शादी करने की जिद पर अड़ी युवती
कैराना। कैराना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती सोमवार दोपहर कोतवाली पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते प्रेमी शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ में घुमाने भी ले गया था। आरोप है कि अब वह उससे शादी करने से इंकार कर दिया और युवक की दूसरी जगह शादी तय हो चुकी थी। प्रेमिका का कहना था कि वह उसी लड़के से शादी करेगी। पुलिस के पूछने पर बताया कि वह अपने परिजनों से छिपकर कोतवाली पहुंची हैं, जिसके बाद पुलिस ने उसे समझाबुझाकर घर वापस भेज दिया।
दो पक्षों में मारपीट
कैराना। बच्चों के विवाद में बंजारा बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करते हुए दोनों पक्षों के दो लोगाें को हिरासत में कोतवाली में कोतवाली ले आई। शाम तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। उधर, शामली के गांव टिटौली निवासी युवती ने परिजनों संग एसपी से मिलकर बताया कि वह नलकूप पर पानी भरने गई थी। गांव के एक युवक ने उसके साथ अश्लील शब्द कहते हुए मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित पक्ष ने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।