फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानो की छत उखाडकर हजारो की चोरी,

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कसबे के मोहल्ला चंदनपुरी में बुधवार की रात चोरों ने दो दुकानों की छत उखाड़कर नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित दुुकानदारों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला चंदनपुरी में झिंझाना करनाल हाईवे लिंक मार्ग पर सुुुरेंद्र सिंह और कासिम की किराना की दुकानें आमने सामने है। चोरों ने बुधवार की रात दोनों की दुकानों की छत उखाड़कर किराने के सामान के अलावा चार मोबाइल फोन, 19 हजार रुपये नगदी सहित हजारों रुपये कीमत की चीनी, चावल, साबुन आदि सामान चोरी कर लिया। दुकान मालिकों को घटना पता बृहस्पतिवार की सुबह दुकान खोलने के बाद चला है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। चोरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें