फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में फरार 20 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
20 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। गढ़ीपुख्ता पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में 19 माह से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष कपिल गौतम ने बताया कि क्षेत्र के गांव धनैना निवासी अजित को गोली मारकर घायल करने की घटना में सुनील निवासी भभीसा थाना कांधला फरार चल रहा था। उन्हें सूचना मिली कि आरोपी सुनील गांव के एक किसान की नलकूप पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आया हुआ है। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों के साथ मौके के पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही सुनील भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुनील की धनैना गांव में रिश्तेेदारी होने के कारण उसका यहां आना-जाना रहता था। इस दौरान किसी विवाद के चलते सुनील ने गांव के अजित को गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया था, तब से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 19 माह बाद आरोपी पकड़ में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें