ऊन। बुधवार रात बाईपास मार्ग स्थित एक दुकान में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। सुबह घटना का पता चलने पर दुकानदार ने सभासद सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ऊन निवासी बालेंद्र की कस्बे के बाईपास मार्ग पर दुकान है। तहरीर देकर बताया कि एक सभासद और तीन युवक उससे पिछले कुछ समय से रंजिश रखते आ रहे हैं। बुधवार शाम को वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। आरोप है कि इसके बाद उक्त लोगों ने उसकी दुकान में ज्वलनशील पदार्थ गिराकर आग लगा दी। इससे उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। दुकानदार ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।