जलालाबाद। हरियाणा में पशु चोरी के मामले में सोनीपत पुलिस ने कस्बे में छापेमारी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
रविवार को हरियाणा के सोनीपत जिले के थाने मुरथल की पुलिस ने थाने में आमद कराने के बाद चौकी प्रभारी पवन कुमार को लेकर कस्बे के मोहल्ला बाबूपुरा नई बस्ती में दबिश दी। हरियाणा पुलिस ने मौहम्मद सरफराज व मौहम्मद हनीफ को हिरासत में ले लिया। मुरथल के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ पशु चोरी व अन्य कई आपराधिक मुकदमे थानेे में दर्ज हैं। लंबे समय उक्त आरोपी फरार चल रहे थे। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उक्त आरोपियों की तलाश में दबिश दी थी। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य की तलाश अभी जारी है।