एसपी से शिकायत पर हरकत में आई पुलिस
थानाभवन। कस्बे के मोहल्ला टंकी निवासी राधेश्याम ने थाने में शिकायत करते हुए बताया था कि कुछ अज्ञात लोग उसके खेत में पॉपुलर के पेड़ काट रहे हैं। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक के व्हाटसएप पर अपनी शिकायत डाली। उसके कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ काटने का काम रुकवा दिया। पीड़ित ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।