फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपूत उत्थान सभा ने सीओ से मिलकर की शिकायत
विज्ञापन

थानाभवन। राजपूत उत्थान सभा के कार्यकर्ताओं ने सीओ थानाभवन से शिकायत कर थानाभवन थानाध्यक्ष पर ट्रैक्टर चालक के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
बृहस्पतिवार को राजपूत उत्थान सभा से जुडे़ लोग सीओ कार्यालय पहुंचे। संगठन के शामली अध्यक्ष अनिवेश पुंडीर ने बताया कि बुधवार रात चंदेनामाल गांव में उसका भाई भोला ट्रैक्टर ट्राली लेकर भूसा लेने खेत पर जा रहे था। इसी दौरान थानाध्यक्ष से वहां से गुजर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने ट्रैक्टर रुकवाकर भोला के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर थानाध्यक्ष ने उसे जेल भेजने की धमकी दी। राजपूत उत्थान सभा ने कहा कि यदि थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो इस संबंध में पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री से मिला जाएगा। इस दौरान भोला, योगेश चौहान, बलराम राणा, कुलदीप, अक्षय पुंडीर, विकास राणा, पंकज, शेखर राणा, रजनीश, अंकित पुंडीर, अरविंद राणा आदि मौजूद रहे। सीओ थानाभवन अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार का कहना है कि उन्होंने किसी से अभद्रता नहीं की, बल्कि बुधवार रात में बगैर लाइट के ट्रैक्टर ले जाते युवक को टोका गया था कि लाइट लगवा लो, ताकि कोई हादसा न होने पाए। थानाध्यक्ष का कहना है कि टोकने पर युवक ही अभद्रता करने पर उतारू हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें