फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला में चिकित्सक के घर हुई चोरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर के घर चोरी में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली।
कस्बा कांधला में चिकित्सक के मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी, जेवर, बाइक और चाकू बरामद किए गए हैं।
सात अप्रैल को कस्बा कांधला के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी चिकित्सक पवन अग्रवाल के मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए गए थे। बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा और सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि वारदात को अंजाम देने वालों में असलम पुत्र अख्तर निवासी मोहल्ला गऊशाला रोड शामली (हाल निवासी नई बस्ती कांधला) और शहजाद पुत्र यूसुफ निवासी मोहल्ला नोकुआं रोड शामली का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार सुबह थाना कांधला पुलिस ने कांधला में छोटी नहर पटरी पर ग्राम डूंडूखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से दिल्ली नंबर की एक मोटर साइकिल और दो चाकू बरामद हुए, जिसके बाद गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चिकित्सक पवन अग्रवाल के मकान से चोरी की घटना कबूली। आरोपियों की निशानदेही पर 25 हजार रुपये नकदी, दो जोड़ी कुंडल, चांदी के पांच सिक्के, चांदी का एक गिलास, दो कैमरे, मकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त रॉड, जंबूर और एक प्लास बरामद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें