फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात स्कार्पियो सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रविवार रात सीबी गुप्ता निवासी बहन-भाई यश और शालू स्कूटी से बाजार में कही जा रहे थे। उसी दौरान कार ने टक्कर मार दी थी। जिसमें दोनों घायल हो गए थे। उधर कार सवार कार लेकर मौके से फरार हो गए। इस मामले में सोमवार रात घायल यश के ताऊ के लड़के भारत पंवार ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मारपीट के मामले में रिपोर्ट
शामली। रविवार की रात असजद और अरीफ ठेली पर खड़े हुए थे। उसी दौरान कुछ युवकों ने आकर उनके साथ गाली-गलौज की थी। दोनों के द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें वह दोनों गंभीर घायल हो गए थे। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की शाम आरोपी अश्वनी के खिलाफ घायल असजद के पिता मुर्जिबुर्रहमान की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवक की बाइक चोरी
शामली। मोहल्ला शुगर मिल रोड निवासी सतीश गर्ग बाइक लेकर मंगलवार शाम हनुमान धाम पर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए आया हुआ था। मंदिर के बाहर बाइक खड़ी करके वह अंदर चला गया था। बताया जाता है कि जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक उसे गायब मिली। किसी चोर ने उसकी बाइक चुरा ली। पीड़ित ने आसपास बाइक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें