महिला हेल्पलाइन की टीम ने लिए पीड़िता के बयान लिए
जलालाबाद। मोहल्ला अलीहसन निवासी सुरेश नायक की बेटी ममता की शादी चार वर्ष पूर्व सूजडू निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तीन सितंबर को महिला सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को महिला सेल, महिला आशा ज्योति डायल 181 की टीम महिला फैमिली अधिकारी प्रियंका शर्मा ममता के मायके पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। इस दौरान पीड़िता ने अपने शरीर पर चोट के निशान भी दिखाए।
----------
रामलीला मंचन का ध्वज स्थापित
जलालाबाद। जलालाबाद में श्रीरामलीला ट्रस्ट द्वारा रामलीला मंचन के लिए ध्वज परिक्रमा की गई। ध्वज की पूजा अर्चना पंडित राधेश्याम शर्मा द्वारा की गई। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से परिक्रमा के उपरांत रामलीला मैदान पर ध्वज स्थापित किया गया। ब्रजमोहन सिंघल, पप्पू सैनी, पीयूष , पुनीत, प्रदीप, आदि शामिल रहे।