चौसाना(शामली)। शामली बस स्टैंड के सामने खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पहचान चौसाना निवासी जब्बार (37 ) पुत्र हनीफ के रूप में हुई। जब्बार नशे का आदी था। पुलिस जांच कर रही है। बृहस्पतिवार सुबह चौसाना में बस स्टैंड के पास बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने खेत में शव पड़ा देखकर शोर मचा दिया। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसी बीच चौसाना चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक युवक ने शिनाख्त अपने पिता जब्बार के रूप में की। पुलिस को बताया गया कि जब्बार नशे का आदी था और पांच दिन से लापता चल रहा था। परिजनों को बुलाकर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है।