जेठ पर लगाया छेड़खानी का आरोप
थानाभवन। मेरठ के एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसके सौतेले भाई ने उसका निकाह थानाभवन के जलालाबाद निवासी युवक के साथ कर दिया। आरोप है कि जबकि शादी से पहले उसे उसके बड़े भाई का फोटो दिखाया गया था। आरोप है निकाह होने के बाद महिला के जेठ ने उसके पति को बाहर भेज दिया। आरोप है कि अब उसका बड़ा भाई उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।