कैराना।
ससुराल वालों से झगड़ा होने पर महिला ने आत्महत्या की कोशिश की। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस महिला व उसके ससुराल वालों को कोतवाली ले आई। कस्बा कैराना स्थित मोहल्ला इकबालपुरा निवासी युवक ने सोमवार दोपहर डायल-100 पुलिस को सूचना दी कि परिवार की एक महिला घरेलू झगडे़ के कारण फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर महिला को समझाया और उसके ससुराल वालों को कोतवाली ले आई। महिला का आरोप था कि ससुराल वाले उसके जेवर नहीं दे रहे हैं और मारपीट करते हैं। पुलिस ने महिला के ससुराल वालों को हड़काते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।