फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल से छुपा रखी थी कारबाइन

Fri, 16 Sep 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
संसार सिंह के संबंध में जानकारी देते सीओ सिटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हमले की साजिश के आरोपी संसार ने खुलासा किया कि हमले में प्रयुक्त कारबाइन उसके पास 15 साल से रखी थी। वह कारबाइन पूर्व में मारे गए सिपाही सुरेश की थी, जिसे हमले से कुछ दिन पूर्व ही सुरेश का बेटा मनीष उससे लेकर गया था। 
विज्ञापन


सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि आदर्श मंडी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने संसार सिंह निवासी गांव छुर सरधना (मेरठ) को बुधवार रात करनाल मार्ग पर टिटौली चेक पोस्ट के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार   किया, जबकि उसका साथी बिट्टू निवासी मीनाक्षी पुरम मेरठ फरार हो गया। आरोपी संसार सिंह के कब्जे से 0.32 बोर की पिस्टल और कार बरामद हुई। 

संसार ने बताया कि 15 साल पूर्व रंजिश के चलते बुलंदशहर के सिपाही सुरेश की हत्या कर दी गई थी। उसकी कारबाइन तभी से संसार के पास रखी हुई थी। उसने बताया कि सुरेश के परिवार से उसकी दूर की रिश्तेदारी है। सुरेश के छोटे भाई के परिवार में उसकी बहन की शादी हुई थी।
विज्ञापन


इसी के चलते रिश्तेदारी कनेक्शन जुड़ गया। संसार ने बताया कि भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया से उसे भी जान का खतरा बना हुआ था। ब्रजपाल पर हमले की प्लानिंग छह महीना पूर्व से बनी थी। उसके पास रखी कारबाइन को हमले से कुछ दिन पूर्व ही मनीष लेकर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें