फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे संचालक से दो युवक मोबाइल छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के माजरा रोड निवासी डीजे संचालक दिनेश कुमार शनिवार रात किसी काम से बाइक से जा रहे थे। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गुरुद्वारा तिराहे पर किसी का फोन आने पर वे बाइक को रोककर मोबाइल सुन रहे थे। आरोप है कि उसी समय बुलेट पर सवार दो युवक आए और उसका मोबाइल छीनकर बाईपास की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बुलेट सवार दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने बताया कि उन्होंने कोई मोबाइल नहीं छीना और वे शादी में आए हुए है। इसके बाद पुलिस ने थाने ले जाकर युवकों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज से मिलान करने पर बाइक का रंग दूसरा पाया जाने पर पुलिस ने हिरासत में लिए युवकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें