थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों घायल हो गए।
क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी आशिक पुत्र आरिफ, अब्दुल मन्नान पुत्र ताहिर रविवार दोपहर निजी काम से बाइक द्वारा रुड़की जा रहे थे। जैसे ही वह कस्बे से थोड़ा आगे अतर सिंह डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे, तो उसी समय सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। शोरशराबा होने से आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को कस्बे के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। अब्दुल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।