महिला को फोन पर दिया तीन तलाक
थानाभवन। महिला ने थाने में तहरीर पति पर फोन पर ही तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने शनिवार शाम को थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी तीन माह पूर्व लोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि शादी होने के बावजूद उनका एक परिचित उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। जबकि महिला इस बात को नकार रही थी। महिला ने बताया कि उक्त युवक ने दो दिन पहले उसके पति को फोन कर कुछ कहा, जिसके बाद उसके पति ने फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया। महिला ने कहा कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। इस संबंध में महिला ने कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।