फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात मुकीम काला का पिता डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। कुख्यात अपराधी मुकीम काला के पिता को पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी अजय कमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात कैराना कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान जहानपुरा निवासी मुस्तकीम को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया मुस्तकीम हरियाणा की जगाधरी जेल में बंद दो लाख के इनामी रहे कुख्यात मुकीम उर्फ काला का पिता है। मुस्तकीम को पूर्व में भी पुलिस द्वारा डोेडा पोस्त बरामद होने के आरोप में जेल भेजा गया था। कुख्यात मुकीम काला के छोटे भाई वसीम को 2017 में मेरठ जिले में पुलिस द्वारा एक मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया गया था। एसपी ने बताया कि मुस्तकीम के खिलाफ मादक पदार्थ बरामद होने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें