फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद के चलते महिला की लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाई
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बाद में मायके पक्ष द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के चलते महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी युवक की शादी करीब 18 साल पूर्व बाबरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। बताया गया है कि कुछ समय से पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते देर रात महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना मृतका के मायके वालों को दी। मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली, लेकिन मृतका के मायके वालों ने कोई कार्रवाई न करने की बात कही। इसके बाद पुलिस लौट गई। बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस गांव में गई थी। परिजनों ने इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं की। परिजनों ने महिला की स्वाभाविक मौत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें