कैराना। शुक्रवार शाम नंगला राई के पास यमुना में एक युवक का शव पड़ा था। मोहम्मदपुर राई के ग्राम प्रधान यूसुफ ने बताया कि युवक जींस पहने था। शव यमुना किनारे झाड़ियों में फंसा था। वहीं, पुलिस ने शव मिलने की जानकारी से इंकार किया है।