40 घंटे बाद मिला नदीम का शव
कैराना। मोहल्ला खैलकला निवासी नदीम (16) रविवार की दोपहर हरियाणा के पानीपत में गोहाना चौकी के निकट नहर में नहाते समय डूब गया था। वह पानीपत में अलमारी बनाने का काम सीखने के लिए गया हुआ था। भीषण गर्मी और रोजे की हालत में वह अपने साथियों के साथ मिलकर नहर में नहाने चला गया। सूचना पर परिजन पानीपत पहुंच गए थे। गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई। करीब 40 घंटे बाद मंगलवार की सुबह छह बजे नदीम का शव पानीपत नहर से ही बरामद कर लिया गया। नदीम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।