फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार जोड़ने के नाम पर संविदाकर्मी ने मांगा सुविधा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

प्रधान के पति ने विद्युत संविदाकर्मी पर तार जोड़े जाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
दो दिनों से क्षेत्र में आंधी से कई स्थानों पर तार टूटकर गिर गए थे। जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। गांव मलकपुर में भी तार टूटकर गिरने से कई किसानों के नलकूपों से बिजली चली गई। बृहस्पतिवार शाम किसान हारुन ने गांव प्रधान के पति वकील जंग के आवास पर पहुंचकर समस्या का समाधान किए जाने की मांग की। प्रधान के पति द्वारा विद्युत संविदाकर्मी को तार जोड़े जाने को कहे जाने पर 500 रूपये सुविधा शुल्क मांगा गया। मना किए जाने पर लाइनमैन ने एचटी लाइन के तार को एलटी लाइन से जोड़ दिया। जिस कारण गांव प्रधान सहित किसान ईश्वर, नीन्ना, इरशाद, नाजर, अबलू के नलकूपों के मोटर खराब हो गए। वकील जंग ने संविदाकर्मी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जेई अमितेष मौर्य ने बताया कि आरोप गलत है, खराब मौसम के कारण एचटी का तार टूूटकर एलटी लाइन पर गिरने से ये समस्या किसानों के सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें