किसान को धमकी दी
शामली। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव ताना निवासी सुधीर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह 23 मार्च को अपने बेसिक गन्ना कोटा को ठीक कराने के लिए गन्ना समिति शामली आया था। आरोप है कि उसी दौरान वहा तीन लोग खड़े हुए थे। उन्होंने राजनीतिक रंजिश के चलते उसको धमकी देनी प्रारंभ कर दी। आरोप है कि उनमें से एक आरोपी ने उसके गले से सोने की चेन लूट ली। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से सुुुुधीर को धमकी दी कि यदि इस मामले की शिकायत की तो गोली मार दी जाएगी। इसके बाद आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।