फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों से नगदी समेत हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों से कीमती सामान चोरी
विज्ञापन

जानसठ। गांव ढासरी गेट के पास दो किराना की दुकानों में चोरों ने दीवार में कुंबल कर हजारों रुपयों की नगदी समेत सामान चोरी कर लिया।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव ढासरी गेट के पास बाबूराम कश्यप व शशि कंसल की बराबर में मिली हुई किराना की दुकान है। मंगलवार की रात चोरों ने दोनों दुकानों की दीवार में कुंबल करके अंदर से हजारों रुपयों की नगदी समेत की कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का पता बुधवार की सुबह दुकान खोलने पर चला। चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में रोष फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें