फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिभंग की आशंका में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। गांव तितरवाड़ा निवासी तेजपाल मंगलवार को खेत में काम कर रहा था। आरोप है कि गांव के ही सोनू ने अपने सगे भाइयों के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दी। किसान ने इसकी सूचना डायल-100 को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सोनू को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके भाई फरार हो गए। बाद में पुलिस ने सोनू का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। उधर, कैराना के गांव अलीपुर निवासी दीपा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह वह अपनी मां के साथ बाहर गली में सरकारी नल पर पानी भर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी की गाय उनकी पानी की बाल्टी में पानी पीने लगी तो उसकी मां ने गाय को भगा दिया। इसके बाद पड़ोस के चार सगे भाइयों ने उनके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें