जलालाबाद। दिल्ली-सहारनपुर रोड पर हिंद ट्रांसपोर्ट के बाहर रात में खड़े किए गए ट्रक से चोरों ने बैट्री और डीजल चोरी कर लिया। सुबह ट्रांसपोर्ट मालिक पप्पन को जानकारी हुई। चौकी प्रभारी पवन सैनी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।