फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस की दबिश, आठ चोरी की बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। हरियाणा पुलिस की टीम ने झिंझाना क्षेत्र के कई गांवों में दबिश देकर चोरी कर लाई गई आठ बाइक बरामद कर लीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को करनाल के सीआईए स्टाफ में तैनात इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ गांव रंगाना में दबिश देकर चार बाइक बरामद कीं। वहीं, गांव सिंकदरपुर से तीन और गांव हरसाना में दबिश के दौरान एक बाइक बरामद की। सभी बाइकों को हरियाणा पुलिस टीम अपने साथ करनाल ले गई। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि करनाल क्षेत्र से लगातार बाइक चोरी हो रही थी। बाइक चोरी के मामले में झिंझाना के खानपुर कला निवासी बल्लू को गिरफ्तार किया गया था। उसी की निशानदेही पर रंगाना, सिकंदरपुर व हरसाना गांव में छापा मारकर बाइक बरामद की गई। झिंझाना थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि हरियाणा पुलिस टीम द्वारा दबिश देने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें