फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर आए हत्यारोपी नहीं पहुंचे, दो जमानती पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)।
विज्ञापन

हत्या के मामले में सजायाफ्ता दो कैदी पैरोल पर घर आए। इसके बाद वह न्यायालय में पेश नहीं हुए, जिसके चलते पुलिस ने उनके दो जमानती को हिरासत में ले लिया है।
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर निवासी रतन सिंह, कर्मा और रामकिशन की 1999 में जमीन के विवाद में रंजिश में हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में धर्मेंद्र और सुधीर निवासी केरटू को न्यायालय से फांसी की सजा सुनाई गई थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इनकी सजा को आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया था। वह दोनों मार्च 2017 में पैरोल पर अपने घर आए थे। एक महीने के बाद दोनों की पैरोल की अवधि समाप्त हो गई। इसके बावजूद दोनों कैदी न्यायालय में पेश नहीं हुए। जेल भी नहीं गए। वहीं, पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी कि उसी मुकदमे की रंजिश में उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। इसके चलते पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के जमानती प्रशांत पुत्र ब्रजपाल और श्यामलाल पुत्र विकेश निवासी गांव हरसौली को पकड़ लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी पवन सैनी ने बताया कि मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- नौकरी के नाम पर नौ लाख की ठगी
बाबरी। क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में पांच व्यक्तियों ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी कर ली। गांव हिरनवाडा निवासी पीड़ित महिला आशा पत्नी प्रदीप कुमार ने सीओ थानाभवन को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सीओ के आदेश पर आरोपी धर्म सिंह पुत्र बिनारसी, संदीप पुत्र धर्म सिंह निवासी हिरनवाड़ा थाना बाबरी, सुनील पुत्र मोहनलाल निवासी बधौली जिला अंबाला हरियाणा और पुष्पा पत्नी कुलदीप चौहान निवासी रोपड़ पंजाब तथा ओमबीर के खिलाफ बाबरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें