फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया रकम के विवाद पर दुकानदार से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर के दिल्ली रोड पर बकाया चार लाख रुपयों के विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक दुकानदार को दूसरे दुकानदार के पुत्र ने साथियों के साथ मिलकर पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
मोहल्ला तिमरशाह निवासी नौशाद की दिल्ली रोड पर पुराने टायरों की दुकान है। नौशाद ने बताया कि पड़ोसी दुकानदार को दो वर्ष पूर्व करीब चार लाख रुपये उधार दिए थे। छह माह में रुपये लौटाने का वादा भी किया था, लेकिन कई बार मांगने के बावजूद रुपये नहीं लौटाए। बुधवार को नौशाद रुपये मांगने के लिए उसकी दुकान पर पहुंचा तो आरोपी दुकानदार, उसके बेटे तथा अन्य दो लोगों ने गाली गलौज करने के बाद पिटाई कर दी। नौशाद ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शामली। विद्युत निगम की ओर से बुधवार को शहर के कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 लोगों के खिलाफ शामली कोतवाली में बिजली चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विद्युत निगम की टीम ने मोहल्ला सरजीत कालोनी, बूढ़ाबाबू, बरखंडी, पंसारियान, नौकुआं में छापामारी करते हुए 11 लोगों के घरों में कटिया डालकर विद्युत चोरी पकड़ी। अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने उक्त 11 लोगों के खिलाफ शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें