फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बनकर ली खाते की जानकारी, फिर निकाले एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाते से एक लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन

कैराना। मोहल्ला सरावज्ञान निवासी रामकुमार गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से काल आयी। फोन करने वालों ने अपने आप को मुंबई से आईसीआईसीआई बैंक का अधिकारी बताते हुए खाता व एटीएम बंद किए जाने की बात कही तथा उससे बैक खाते व एटीएम की सारी जानकारी ले ली। इस दौरान उसके मोबाइल पर मैसेज भी आते रहे। काल पूरी होने के बाद उसने देखा तो पता चला कि उसके खाते से खरीदारी करने के नाम पर आरोपी ने एक लाख रूपये निकाल लिए। बाद में जब उसने बैक कॉल की तो आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ आया। जिसके बाद उसने अपना एटीएम लॉक कराया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें