चोरी की दो बाइक सहित पांच आरोपी दबोचे
बाबरी। बाबरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाबरी- हिरनवाड़ा मार्ग से घेराबंदी कर तीन युवकों को चोरी कर लाई गई दो बाइकों सहित गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बाइक चोरी की वारदात में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी समय सिंह ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर हिरनवाड़ा बाबरी मार्ग पर सतीश के गन्ने के खेत के पास घेराबंदी की गई। मौके पर तीन युवक दो बाइकों के पुर्जे खोल रहे थे। आरोपी संदीप पुत्र बाबूराम निवासी बाबरी, आरिफ पुत्र इस्लाम, रमन पुत्र सुरेश हिरनवाड़ा गांव के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों ने उक्त बाइक बंतीखेडा गांव से चोरी कर लाई गई है। उक्त बाइकों को रवि और अरविंद से खरीदा था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी रवि और अरविंद को भी गिरफ्तार कर लिया। उक्त पांचों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
हमले में रिपोर्ट दर्ज
बाबरी। थाना बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में मंगलवार रात बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इस कारण छोटा भाई गुलजमा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में गुलजमा की पत्नी चांदबीबी की तहरीर पर आरोपी कल्लू के खिलाफ बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी कल्लू को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई, लेकिन वह अपने घर से फरार हो गया है। उसको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।