फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर 65 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर 65 हजार की ठगी
विज्ञापन

थानाभवन। नौकरी दिलाने के नाम पर 65 हजार की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थानाभवन थाने पर जिला मुजफ्फरनगर के गांव ककरौली निवासी शोएब ने तहरीर देकर बताया कि गांव मसावी निवासी एक व्यक्ति ने नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 65 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने उनके भाई शहजाद की 25 हजार रुपये प्रति महीना नौकरी लगवाने का वादा किया था। इसमें आरोपी को एक बार 45 हजार रुपये और 25 हजार रुपये पानीपत जाकर उसके भाई शहजाद ने दिए। पानीपत में उसके भाई शहजाद ने तीन माह तक आरोपी की बताई जगह पर काम किया, लेकिन तीन माह तक नौकरी के बाद में अब तक शहजाद को कोई पैसा नहीं मिला। आरोप है कि आरोपी से जब उन्होंने अपने रुपये मांगे तो वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी र्है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें