कैराना। पुलिस ने बाजार में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह नगर के चैक बाजार में एक युवक स्कूल जाने वाली छात्राओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसी बीच वहां पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। उधर, कोतवाली पर आरोपी को छुड़ाने के लिए शाम तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा। उधर, कैराना में बुधवार को गांव खुरगान में गन्ने के कांटे को लेकर दो सगे भाई रफाकत व इसरार झगड़ रहे थे। इसके अलावा आलकलां मोहल्ला निवासी अजय कांधला अड्डे पर टैक्सी चालक से लेनदेन को लेकर झगड़ा करने पर आमादा था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।