फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का सांझा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का सांझा देकर युवती का यौन शोषण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। नानौता क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण किया। पीड़िता ने थानाभवन थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को थानाभवन थाने पहुंची युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की शादी मंटी हसनपुर में हुई है। इस कारण वह अक्सर अपनी बहन के यहां आती रहती थी। गांव में एक युवक ने उसे बहला फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण किया। जब उसने शादी करने की बात कही, तो टालता रहा। आरोप है कि सोमवार को युवक उसके पास आया और शादी करने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद पास के जंगल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के आधार कार्ड मांगने पर पीटा
थानाभवन। मजदूरी करने वाली महिला ने अपने बच्चों का दाखिला स्कूल में कराने के लिए पति के पास जाकर बच्चों के आधार कार्ड मांगे, तो पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। थानाभवन की कांशीराम कॉलोनी निवासी शहनाज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच करने में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें