फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किलो डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार किलो डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

झिंझाना। पुलिस ने गश्त के दौरान मेरठ-करनाल हाईवे पर एक ढाबे से युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चार किलोग्राम नशीला पदार्थ डोडा पोस्त बरामद हुआ। बुधवार को झिंझाना थाना पुलिस की टीम करनाल हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव केरटू के निकट ढाबे पर संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को पकड़ा। उसके पास थैले में चार किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि आरोपी मुस्तकीम कैराना क्षेत्र के गांव गोगवान का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोपहर बाद न्यायालय में पेश करके आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

24 लीटर कच्ची शराब सहित दबोचा आरोपी
झिंझाना। थाना झिंझाना पुलिस ने गांव अबदाननगर के एक मकान में छापा मारकर कच्ची शराब बेचने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया। मौके से 24 लीटर शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि आरोपी बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें