फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर अवैध कब्जे के विरोध में विधवा से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सकौती में राजेश देवी पत्नी स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह ने कई वर्ष पूर्व दर्शन लाल पुत्र सरजीत से तीन बीघा कृषि योग्य भूमि खरीदी थी। आरोप है कि दूसरा पक्ष खेत पर पहुंचा और जबरदस्ती खेत जोतने लगे। जानकारी मिलने पर महिला खेत मेें पहुंची और विरोध किया। जिस पर तीन युवकों ने मिलकर उससे अभद्र व्यवहार किया और मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला किसी तरह पुलिस चौकी पहुंची और न्याय की गुहार लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। कार्यवाहक चौकी इंचार्ज नफीस अहमद का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें