शामली। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला अपने घर पर अकेली थी। उसका पति काम करने के लिए बाहर गया हुआ था। घर में उसकी सास और देवर मौजूद था। आरोप है कि रविवार की दोपहर देवर ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। महिला ने विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हिरासत मेें लेकर कोतवाली ले आई। बाद में महिला का पति भी घर पहुंच गया और किसी तरह मामला समझा बुझाकर शांत किया। दोपहर बाद पीड़िता एवं उसकी सास कोतवाली पहुंची और पुलिस को समझौता नामा देकर आरोपी देवर को छुड़वाया। एसआई सत्यनारायण दहिया का कहना है कि दोनों पक्षों में फैसला हो गया।