फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में ट्रेक्टर-ट्राली ले जाने के लिए होमगार्ड से भिड़ा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में ट्रैक्टर ले जाने के लिए होमगार्ड से भिड़ा चालक
विज्ञापन

शामली। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने ट्रैक्टर-ट्राली बाजार में ले जाने से रोका तो बखेड़ा हो गया। चालक होमगार्ड से भिड़ गया और गालीगलौज कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। रविवार को जिम्मेदार लोगों ने मामले में फैसला करा दिया।
विज्ञापन

होमगार्ड विनोद की ड्यूटी फव्वारा चौक पर थी। रोजाना की भांति वह वहां पर अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर चालक वहां से निकला। उसने ट्रैक्टर-ट्राली को बाजार में घुसा दिया। होमगार्ड से जाम लगने के कारण उसको अंदर जाने से रोक दिया। इस बात को लेकर ट्रैक्टर चालक आगबबूला और गया और होमगार्ड के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। होमगार्ड के दूसरे साथी इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कोतवाली में लाकर खड़ा कर दिया। रविवार को इस मामले को लेकर जिम्मेदार लोग कोतवाली में पहुंचे और मामले में समझौते के प्रयास शुरू कर दिए। बाद में आरोपी युवक द्वारा होमगार्ड से माफी मांगने पर मामला निपटा और दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें