शामली।
पत्नी की मारपीट से परेेशान एक युवक कोतवाली में पहुंचा और मायके पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई।
नगर के एक मोहल्ला निवासी साजिद कोतवाली में पहुंचा और रोने लगा। पीड़ित ने बताया कि वह अकेला भाई है तथा घर में माता-पिता भी नहीं है। जिसके चलते उसने अपनी पत्नी के साथ सारी जायदाद कर दी थी। जिसके बाद से उसकी पत्नी उसको धमकी देने लगी। आरोप है कि अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर उसकी पत्नी उसके खिलाफ षड्यंत्र रच रही है। आरोप है कि आरोपी ने कई बार मारपीट भी की है तथा अब जान से मारने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने पत्नी से जान का खतरा बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उधर, एसएसआई पंकज गौतम का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी।